डेस्क । बंदे को कोन समझाए कि सारी दुनिया मूवीज से ज्ञान नही लेती आपकी तरह। गांधी पर मूवी बनी ही इसलिए क्योंकि गांधी सारी दुनिया में लोकप्रिय थे बल्कि दुनिया के लोगों के लिए वो अबूझ पहेली थे, उनको लेकर दुनिया भर के नामचीन लोगो ने लिखा है –

Albert Einstein (अल्बर्ट आइंस्टीन), ने कहा – “Generations to come, it may well be, will scare believe that such a man as this one ever in flesh and blood walked upon this earth.” (“हो सकता है, आने वाली पीढ़ियां इस बात पर विश्वास करने से डरेंगी कि हाड़-मांस से बना हुआ ऐसा कोई आदमी इस धरती पर कभी आया था।”)

Martin Luther King (मार्टिन लूथर किंग), ने गाँधी के बारे में कहा – “If humanity is to progress, Gandhi is inescapable.” (“यदि मानवता को प्रगति करनी है, तो गांधी अपरिहार्य हैं।”)

ये तो बस दो उदाहरण हैं, अगर पढ़ा लिखा बंदा होता तो पढ़ सकता था। गांधी पर हिंदुस्तान के बाहर अनेको स्मारक बने हुए हैं Lake Shrine, California (लेक श्राइन, कैलिफ़ोर्निया) में गांधी स्मारक 1950 में ही बना था, जिसमे गांधी की राख के छोटा सा हिस्सा संभाल कर रखा गया है। इसके आलावा Tavistovk Square, London (टैविस्टोव्क स्क्वायर, लंदन) पर गांधी की मूर्ति 1968 में ही स्थापित कर दी गई थी। यूगांडा में नील नदी में भी गांधी की राख की प्रवाहित किया गया था, वहां 1948 में ही गांधी स्मारक बना था।

ऐसे ही दुनिया में अनेक जगह पर गांधी स्मारक बने हुए हैं, गांधी पर कितने ही देशों में stamps publish (डाक टिकट प्रकाशित) किए हैं , और सबसे बड़ी बात आज दुनिया में हर जगह कोई भी आंदोलन होता है वो गांधी विचार से प्रेरित होता है। और आप कहते है गांधी को दुनिया ने मूवी आने के बाद जाना , ग़ज़ब कॉमेडी करते हो जनाब।

By Somdutt Sahu

Content Writer (Team Bholeram)

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *