पाटन में कांग्रेस को बड़ा झटका: इस कांग्रेस नेता ने थामा भाजपा का हाथ, साथ ही पंडवानी गायिका पद्मश्री उषा बारले ने भी किया भाजपा प्रवेश, पढ़िए पूरी ख़बर

पाटन । केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा के मार्गदर्शन में सुप्रसिद्ध पंडवानी गायिका पद्मश्री अलंकरण से सम्मानित उषा बारले को भगवा गमछा पहनाकर भाजपा में प्रवेश दिलाया। साथ ही सांसद विजय बघेल के मार्गदर्शन में पाटन विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ नेता जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष, वर्ष 2010 से 2021 तक लगातार 11 साल पाटन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रहे मनवा कुर्मी समाज के पाटन राज के पूर्व राज प्रधान और केंद्रीय सचिव मेहत्तर वर्मा को भाजपा प्रवेश कराया। प्रदेश सह चुनाव प्रभारी मनसुख मांडविया के पहले दौरे में ही दुर्ग में दो दिग्गज हस्तियों के भाजपा प्रवेश से कांग्रेस को जबरदस्त झटका लगा है। दोनों नेताओं को केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने भाजपा प्रवेश पर शुभकामनाएं देते हुए उनके भाजपा प्रवेश के निर्णय की सराहना की। भाजपा कार्यालय में केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने सबसे पहले दुर्ग जिला समन्वय समिति की बैठक ली। इसके बाद केमिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों से संक्षिप्त चर्चा की।

By Somdutt Sahu

Content Writer (Team Bholeram)

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *