बाल दिवस के दिन नेहरू को किया गया याद : विधानसभा छत्तीसगढ़

By Somdutt Sahu Nov 14, 2022
चरण दास महंत, विधानसभा अध्यक्ष सहित अन्य लोग विधान सभा के एक हॉल में नेहरू जी को फूल अर्पित किया।

रायपुर । विधानसभा अध्यक्ष डॉक्टर चरण दास महंत ने बाल दिवस के मौके पर विधानसभा में भारत रत्न व पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें स्मरण किया। मीडिया से चर्चा करते हुए डॉ. महंत ने कहा की, पंडित जवाहरलाल नेहरू भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महान सेनानी एवं स्वतन्त्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री (1947-1964) थे। जवाहर लाल नेहरू, संसदीय सरकार की स्थापना और विदेशी मामलों में ‘गुटनिरपेक्ष’ नीतियों के लिए विख्यात थे। 1930 और 1940 के दशक में भारत के स्वतंत्रता आंदोलन के प्रमुख नेताओं में से वह एक थे। उन्हें आगे कहा, जवाहरलाल नेहरू महात्मा गांधी के कंधे से कंधा मिलाकर अंग्रेज़ों के ख़िलाफ़ लड़े। चाहे असहयोग आंदोलन की बात हो या फिर नमक सत्याग्रह या फिर 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन की बात हो। उन्होंने गांधी के हर आंदोलन में बढ़-चढ़ कर भाग लिया। पंडित नेहरू एक महान राजनीतिज्ञ और प्रभावशाली वक्ता ही नहीं, ख्यातिलब्ध लेखक भी थे। 14 नवंबर भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के जन्म दिवस बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है।

By Somdutt Sahu

Content Writer (Team Bholeram)

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *