Aayodhya Darshan : छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी योजना रामलला दर्शन के तहत आज श्रद्धालुओं का चौथा जत्था हुआ अयोध्या के लिए रवाना..

दुर्ग । रामल्ला दर्शन रवाना के लिए आज छत्तीसगढ़ की दुर्ग जिले से अयोध्या राम मंदिर के दर्शन के लिए राम भक्तों का जत्था रवाना हुआ है। आस्था स्पेशल ट्रेन के जरिए रामभक्तों को ट्रेन से रवाना किया गया है। इस दौरान रामलला के दर्शन को लेकर रामभक्तों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।

जैसा की आप जानते है की छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा यह एक महत्वकांशी योजना की शुरुआत की गयी है, जिसके तहत रामलला दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं को तिलक लगाकर ट्रेन में बिठाया गया। श्रद्धालुओं को आस्था स्पेशल ट्रेन के जरिए रवाना किया गया। दुर्ग से ट्रेन सीधे अयौध्या धाम के लिए रवाना हुई है। रामलला का दर्शन कराने के उदेश्य से साय सरकार ने रामलला दर्शन योजना लॉन्च की थी। उसके बाद से लगातार चौथा जत्था ट्रेन के जरिए अयोध्या राम लला दर्शन के लिए रवाना हो चुका है।

दुर्ग रेलवे स्टेशन से दोपहर 12 बजे यह ट्रेन आज रवाना हुई है। इससे पहले यहां प्रदेश सरकार के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा व अरुण साव सहित वरिष्ठ मंत्री केदार कश्यप और दुर्ग व बस्तर क्षेत्र के बीजेपी पदाधिकारी ने राम भक्तों का स्टेशन में जोरदार स्वागत किया। उन्हें तिलक लगाकर रवाना किया। इस दौरान पूरा स्टेशन भक्ति मय नजर आ रहा था और प्लेटफार्म पर भगवान राम के जयकारे लगाए जा रहे थे। आज दुर्ग रेलवे स्टेशन में प्रदेश सरकार के प्रतिनिधि के रूप में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा व अरुण साव सहित केबिनेट मंत्री केदार कश्यप ने झंडा दिखाकर रवाना किया गया।

आपको बता दे की दुर्ग व बस्तर संभाग से 850 दर्शानार्थी रवाना हुए है। जहाँ रामलला के दर्शन को लेकर लोगों का उत्साह और उमंग देखते ही बन रहा था। दर्शन को लेकर भक्तों के चहरों में खुशी बयां हो रही थी। इसी में एक भक्त ने मिडिया से बात करते हुए कहा की 500 से ज्यादा वर्षों के बाद भगवान राम अयोध्या में विराजे हैं। यह हमारे लिए सौभाग्य का क्षण है और हम भाग्यशाली हैं कि इस समय के साक्षी बन रहे हैं। हमें इतनी जल्दी दर्शन का मौका मिलेगा यह हमने सोचा नहीं था।

By Somdutt Sahu

Content Writer (Team Bholeram)

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *